Cute Video : जब बच्चे ने पहली बार चखा ये टेस्टी केक, इस तरह किया खुशी का इजहार

Cute Video : जब बच्चे ने पहली बार चखा ये टेस्टी केक, इस तरह किया खुशी का इजहार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप खाने में एक्सपेरिमेंटल हैं तो नई नई चीज़ों के स्वाद के बारे में जानते होंगे। कई बार हम कोई नई डिश टेस्ट करते हैं और उसके स्वाद में डूब जाते हैं। ऐसे समय पर हर किसी के एक्सप्रेशंस अलग अलग होते हैं। इसी तरह जब कोई छोटा बच्चा किसी चीज को पहली बार खाता है तो उसका रिएक्शन भी देखने लायक होता है। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

इस वीडियो में एक बच्चा अपनी गाड़ी में बैठा दिख रहा है और अपने पापा के हाथ में रखे फनल केक पर उसकी नजर है। पापा भी इस टेस्टी दिख रहे केक का एक टुकड़ा बच्चे को देते हैं। बच्चा पहली बार ही फनल केक खा रहा होता है और एक बाइट लेते ही उसका चेहरा देखने लायक होता है। उसके फेस पर एक बड़े wow वाला एक्सप्रेशन आता है और थोड़ी ही देर में वो अपनी गाड़ी में ही बैठकर डांस करने लगता है। ये देखकर उसके मम्मी पापा भी हंसने लगते हैं। ये बहुत ही मजेदार वीडियो है और इसे देखकर यकीनन आपके चेहरे पर भी एक स्माइल आ जाएगी।

https://twitter.com/HoodComedyEnt/status/1539247218267406337

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews