पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Delhi Police का ट्वीट, दी शानदार सीख

पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Delhi Police का ट्वीट, दी शानदार सीख

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप (Asia Cup) में मिली करारी हार के चलते पाकिस्तान (Pakistan) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पाकिस्तान अपनी खराब फील्डिंग की वजह से हार गया। यही वजह रही कि फील्डिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का उस समय का वीडियो जब पाकिस्तान के फील्डर आसिफ अली और उप-कप्तान शादाब खान ने बाउंड्री के पास कैच छोड़ दिया था। अपने टि्वटर हैंडल से शेयर करते हुए पाकिस्तानी टीम को ट्रोल करने के साथ एक शानदार सीख भी दी है। घटना का वीडियो इसके बाद से लगातार वायरल हो रहा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने फैंस को सीख देने के लिए इस्तेमाल किया है।

Must Read- UP Weather: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के बल्लेबाज राजपक्षे का कैच पकड़ने के चक्कर में शादाब और आसिफ आपस में टकरा जाते हैं और दोनों में से कोई भी कैच नहीं कर पाता और बॉल बाउंड्री तक चल जाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने रोड सेफ्टी का मैसेज दिया है। वीडियो के साथ यहां पर फेमस गाने ए भाई जरा देखकर चलो गाने की लाइन भी लिखी हुई है और वीडियो में यह गाना बज भी रहा है। दिल्ली पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

मैच की बात करें तो एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद में 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शादाब पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन मैच के आखिर में उनके हाथ से छूटा कैच टीम के लिए भारी साबित हुआ। फाइनल मैच में मिली हार की जिम्मेदारी शादाब ने ली है और खुद को इस हार का जिम्मेदार बताया है। शादाब ने कहा है कि कैच पकड़ लेता तो मैच जीत जाते। इस हार की जिम्मेदारी मेरी है, मैंने अपनी टीम को निराश कर दिया। हमारी गेंदबाजी शानदार थी। पूरी टीम ने जीतने की कोशिश की थी, श्रीलंका को जीत की बहुत बधाई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews