10 रुपये में डुबकी! ठंड के मौसम में नदी में बिना नहाए पुण्य कमाइये, मार्केट में आई ये अल्टीमेट स्कीम

Mahindra

Viral Video : सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में अधिकांश लोगों को अगर कोई बात सबसे ज्यादा सताती है तो वो है नहाना। ठंड में नहाना यानी किसी युद्ध पर जाना। इसीलिए इसे लेकर तमाम चुटकुले और मीम्स खूब पॉपुलर हैं। लेकिन नहाए बिना रहना भी मुश्किल है और इसलिए सबसे बेहतर तरीका है बढ़िया गर्म पानी से स्नान। मगर घोर ठंड में कोई आपसे नदी में डुबकी लगाने को कहे तो क्या होगा।

क्या आप लगा सकते हैं ठंड में नदी में डुबकी!

हमारे यहां नदियों को माता और देवी स्वरूपा माना गया है और मान्यता है कि पवित्र नदियों में डुबकी लगाने से पुण्य मिलता है। अब पुण्य तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन इस ठंडे मौसम में नदी में डुबकी लगाना कोई आसान काम तो है नहीं। मगर कहते हैं न कि जहां चाह वहां राह। तो इसके लिए भी एक नया जुगाड़ आ चुका है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पैसों के बदले किसी के भी नाम की डुबकी लगाने को तैयार है।

10 रुपये में लगाइवाइये डुबकी, कमाइये पुण्य

10 रुपये में डुबकी…बीच नदी में एक पाइप की दीवारनुमा जगह बैठा ये युवक आवाज़ लगा रहा है। ‘आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में। अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं तो अपना नाम बताइये, 10 रुपये की रसीद कटवाइये, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में। आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे लेकिन आप जो दस रुपये देंगे वो हमको मिलेंगे। आपके नाम की दस रुपये में डुबकी लगवाइये।’ इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है और लिखा है कि ‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया का आउटसोर्सिंग डेस्टिनेशन है।’ वीडियो पर लोगों के बहुत मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं। कोई इसे कूल बिजनेस आइडिया बता रहा है तो किसी ने कहा है कि ये इतिहास का सबसे बेस्ट स्टार्टअप है। वीडियो को दो दिन में 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews