जब डाइनिंग टेबल पर डॉगी के साथ हुआ धोखा, मजेदार Video

जब डाइनिंग टेबल पर डॉगी के साथ हुआ धोखा, मजेदार Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर कोई आपको खाने पर बुलाए और फिर आपके साथ धोखा हो तो कैसा लगेगा। कैसा लगेगा अगर आप देखें कि सामने वाले की थाली में तो कई तरह के पकवान है लेकिन आपकी थाली खाली है। जाहिर तौर पर ऐसा होने पर आपको गुस्सा आएगा और आप उसे जाहिर भी करेंगे। ऐसा अगर किसी कुत्ते के साथ हो तो क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं उसका रिएक्शन क्या होगा।

कभी न करें ये 7 गलतियां, बाद में होगा पछतावा

आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें हमें डाइनिंग टेबल पर एक शख्स और एक डॉगी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि उस शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा। दोनों के सामने एक एक प्लेट रखी है और उसपर एक एक पैकेट है। वो शख्स अपना पैकेट खोलता है और उसमें एक बड़ा सा टेंपटिंग बर्गर नजर आता है। डॉगी उस बर्गर को देखता है और उसकी उम्मीद बढ़ जाती है। अब वो शख्स डॉगी के सामने रखा पैकेट खोलता है। लेकिन ये क्या..उसमें से बर्गर की जगह धोखा निकलता है।

डॉगी के पैकेट में एक बहुत ही छोटा सा बर्गर रखा हुआ है। आप उसे टॉय बर्गर भी कह सकते हैं। अपने खाने का ये हश्र देखकर डॉगी के होश उड़ जाते हैं। वो उस छोटू बर्गर को देखता है और गुस्से और खीज में तरह तरह की आवाज निकालने लगता है। उसके एक्सप्रेशंस से साफ जाहिर है कि उसे कितनी निराशा हुई है। भूख से व्याकुल डॉगी एक बड़े टेस्टी बर्गर की उम्मीद कर रहा था, लेकिन उसके केयर टेकर के मजाक ने पूरा मूड बिगाड़ दिया। ये बहुत ही मजेदार वीडियो है और सोशल मीजिया पर इसे नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews