बारिश में कोई जगह नहीं मिली तो ट्रेन में सुखाए कपड़े, देखिये मजेदार video

बारिश में कोई जगह नहीं मिली तो ट्रेन में सुखाए कपड़े, देखिये मजेदार video

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपने कभी किसी ट्रेन में कपड़े सूखते देखे हैं। वो भी छोटे मोटे नहीं..बाकायदा तौलिया और शॉल। ये सुनने में शायद अटपटा लगे, लेकिन हमारे यहां जो न हो कम है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

मुंबई में मकान काफी छोटे होते हैं जहां बाल्कनी या खुली जगह काफी कम होती है। उसपर अगर बारिश का मौसम हो तो कपड़े सुखाना किसी मुसीबत से कम नहीं। ऐसे में क्रिएटिव मुंबईकर कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। मुंबई की लाइफ लाइन है लोकल ट्रेन। कहीं आने जाने के लिए हर शख्स को लोकल (local train) में सफर करना ही पड़ता है। ऐसे में किसी ने ऐसा जुगाड़ निकाला जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। ये एक वीडियो है जिसमें हम देख सकते हैं कि किसी ने लोकल ट्रेन में अपना तौलिया और शॉल सुखाई हुई है। खास बात ये कि आसपास के लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा रहा, न ही किसी ने कोई आपत्ति ही जताई। ये ही मुंबई की स्पिरिट है। ये वीडियो दादर मुंबईकर (Dadar Mumbaikar) नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है और अब ये वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews