Emotional Video : जब बत्तख के परिवार को सड़क पार करवाने पुलिसकर्मी ने रोका ट्रैफिक

Emotional Video : जब बत्तख के परिवार को सड़क पार करवाने पुलिसकर्मी ने रोका ट्रैफिक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ये दुनिया उदारता, दया और प्रेम से चलती है। और ये भाव सिर्फ इंसानों में नहीं..पशु पक्षियों में भी रहते हैं। इसीलिए हमारा कर्तव्य है कि जानवरो पक्षियों के साथ भी सहिष्णु और प्रेम भरा व्यवहार करें। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं..जिसमें एक पुलिसकर्मी का व्यवहार आपका दिल जीत लेगा।

इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर बत्तख अपने बच्चों के साथ जा रही है। ये भीड़भाड़ और वाहनों से भरी सड़क है। तभी एक पुलिसकर्मी बत्तख और उसके बच्चों को रोड पार करवाने के लिए ट्रैफिक को रुकवा देता है। वो सारे वाहनों को रोकता है और बत्तख के परिवार को खुद रोड पार करा सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आता है। ये दृश्य उसकी भलमनसाहत का परिचय दे रहा है और लोग इस वीडियो को देखने के बाद उसे बहुत सारी दुआएं दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews