दर्शील सफारी की नई तस्वीर देख चौंके फैन्स, क्यूट ईशान का लुक बदला

दर्शील सफारी की नई तस्वीर देख चौंके फैन्स, क्यूट ईशान का लुक बदला

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आपको 14 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ तो याद होगी। साथ ही याद होगा फिल्म का मुख्य किरदार इशान जिसे निभाया था दर्शील सफारी ने। उस फिल्म में उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। आज भी तारे जमीं पर फिल्म का नाम आते ही दर्शकों के ज़हन में उसी दर्शील की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब दर्शील खासे बड़े हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय से ज्यादा लोगों को पसंद आया सांड, आखिर क्या है मामला…

2007 में आई फिल्म के क्यूट दर्शील अब हैंडसम नौजवान हैं और उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। दर्शील 24 साल के हो गए हैं और काफी गुड लुकिंग है। इन दिनों उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसे देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि ये वही दर्शील है जिन्होने ईशान का किरदार निभाया था। इस फोटो पर अब तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं..एक यूजर ने लिखा है कि आपको देखकर लगता है कि आप अब भी उतने ही जीनियस हैं। वहीं एक कमेंट में फैन ने उन्हें मनी हाइस्ट के प्रोफेसर और निक जोनस का मिला जुला रूप बता दिया है। लोगों को उनका ये रूप भी काफी पसंद आ रहा है और फोटो को काफी लाइक किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews