Funny Video : जब छोटी बच्ची के साथ डॉगी ने मिलाया सुर में सुर, देखिये मजेदार वीडियो

Funny Video :  जब छोटी बच्ची के साथ डॉगी ने मिलाया सुर में सुर, देखिये मजेदार वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेट की दुनिया बहुत ही मजेदार है। यहां अक्सर कुछ न कुछ ऐसा मिल जाता है जो अनूठा होता है। ऐसा ही फनी वीडियो है एक छोटी बच्ची और उसके दोस्त का। ये दोस्त और कोई नहीं बल्कि एक कुत्ता है। इस बच्ची और डॉगी ने इस वीडियो में सभी का दिल जीत लिया है।

वीडियो में बहुत ही क्यूट बच्ची पिंक कलर का स्कर्ट पहने पोनीटेल बनाए बाकायदा गा रही है। उसके पास एक माइक है और छोटा सा गिटार भी। हालांकि ये गाना हमें समझ नहीं आ रहा, लेकिन उसके डॉगी दोस्त को ये पूरी तरह समझ रहा है। इतना ही नहीं, डॉगी उस बच्ची के सुर में सुर भी मिला रहा है। एक तरफ बच्ची माइक पर पूरे स्वैग के साथ गा रही है वहीं उसकी बगल में बैठा डॉगी ऊपर मुंह उठाकर अपना सुर निकाल रहा है। अब भले ही हमें ये जुगलबंदी समझ न आए लेकिन देखने में मज़ा बहुत आ रहा है। वहीं ये दोनों फ्रेंड्स भी इस मूमेंट को भरपूर इन्जॉय कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews