गर्लफ्रेंड ने कहा ‘मम्मी को तुम पसंद आ गए’, बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब जो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

Emoji

Social Media Viral : वैलेंटाइन वीक चल रहा है और प्यार करने वाले सालभर इन दिनों की राह देखते हैं। कोई किसी को प्रपोज़ करने के लिए खास मौका तलाशता है तो कोई अपने प्यार का इज़हार करने के लिए कोई स्पेशल तरीका ढूंढता है। वही एक दूसरे को खूबसूरत गिफ्ट्स देने का सिलसिला भी जारी रहता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चैट का स्क्रीन शॉट

प्यार में सबसे सुंदर तोहफा क्या हो सकता है ? हर किसी के लिए इसका जवाब अलग अलग हो सकता है। लेकिन प्यार में कमिटमेंट और सच्चाई सबसे ज़रुरी है..इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। ये किसी भी रिश्ते की बुनियाद होती है और अगर ऐसा पार्टनर मिल जाए तो इससे बढ़कर भला और क्या होगा। लेकिन कई बार ये बात किसी और लहज़े में भी सामने आती है। अब भला प्यार में नोंकझोंक और मस्ती मज़ाक नहीं होगा तो कहां होगा। ऐसी ही एक वाट्सअप चैट का स्क्रीन शॉट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल का लाजवाब करने वाला उत्तर

इस स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @D4Dramatic अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें रिया नाम की लड़की ने लिखा है ‘राहुल..तुम मम्मी को पसंद आ गए हो।’ इसपर राहुल ने बड़ी ही हाजिरजवाबी से कहा है ‘आंटी को मना कर देना रिया। मैं सिर्फ तुमसे शादी करूंगा।’ ज़ाहिर है, बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ये मज़ाक किया था लेकिन इसका स्क्रीन शॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक इसे 2 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसपर कई मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews