
Woman started crying after smelling coffee : क्या हो अगर किसी की सूंघने या स्वाद महसूस करने की शक्ति चली जाए। कोरोना काल में ऐसा कई लोगों के साथ हुआ। कोरोना संक्रमित होने के बाद कई लोगों को सूंघने पर कुछ भी महसूस नहीं होता था और किसी खाद्य पदार्थ का स्वाद भी नहीं आता। ये बीमारी के लक्षणों में से एक है और ऐसा होने पर तत्काल जांच की सलाह दी जाती है। हालांकि अधिकांश लोगों को ठीक होने के कुछ दिनों के बाद स्वाद और गंध महसूस होने लगती है, लेकिन क्या हो अगर दो साल बाद भी किसी को न तो गंध समझ में आए न खाने का स्वाद।
ऐसा ही कुछ हुआ यूएस में जेनिफर नाम की महिला के साथ। 2021 में वो कोरोना संक्रमित हुई थीं और उसके बाद से वो पेरोस्मिया और डिज्यूसिया से जूझ रही थी। इसमें सूंघने और स्वाद महसूस करने की इंद्रिया काम नहीं करती है। अब करीब दो साल बाद जाकर उनकीं सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता वापस आई है। इंस्टाग्राम पर क्लीवलैंडक्लिनिक नाम के अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जेनिफर नाम की ये महिला जब कॉफी की गंध सूघंती है तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘दो साल तक जेनिफर सूंघने की क्षमता खो चुकी थीं। उन्हें कुछ भी खाना कचरे की तरह लग रहा था। वे लंबे समय तक COVID से प्रभावित रही। इसके बाद उन्हें वैकल्पिक इलाज के तौर पर एक इंजेक्शन दिया गया। अपने पहले इंजेक्शन के डोज के के कुछ क्षण बाद, उन्होने फिर से गंध और स्वाद चखा। इसके हर रोगी पर अलग तरह से प्रतिक्रिया होती है, कुछ पर असर करता है कुछ पर नहीं भी कर सकता है।’ यहां हम देखते हैं कि इतने लंबे समय बाद कॉफी की खूशबू सूंघने पर जेनिफर रो पड़ती है। दो साल तक उनकी नाक और जीभ लगभग निष्क्रिय रही, और इसके बाद जब उन्होने गंध और स्वाद को महसूस किया तो इसकी खुशी उनकी आंखों से बह निकली।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

