Dance Viral Video: इस बच्चे के आगे नोरा फतेही भी हुई फेल, ‘हाय गर्मी’ गाने पर मचाया धमाल, देखें वीडियो 

Dance Viral Video: इस बच्चे के आगे नोरा फतेही भी हुई फेल, ‘हाय गर्मी’ गाने पर मचाया धमाल, देखें वीडियो 

Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि लोग किसी भी जगह चाहे वो पार्टी, शादी समारोह, रेलवे स्टेशन, मंदिर, सड़क, खेत, स्कूल, पार्क कहीं भी अपना हुनर दिखाने में जरा सी भी देर नहीं करते। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को दिखाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है। आजकल लोग अपनी अदाओं से फिल्म स्टार्स को भी मात दे रहे हैं। साथ ही, यह पैसे कमाने का एक अच्छा जरिया भी बनता जा रहा है। यदि आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड या वायरल हो रहे हैं तो इसके लिए गुगल, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पैसे भी देता है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी धमाल मचा रहा है।

देखें वीडियो

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा  नोरा फतेही के अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है जो कि अभिनेत्री के हर स्टेप को कॉपी कर रही है। जिसने सभी को अपना दीवाना बना लिया है, जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए सबसे पहले आप वीडियो देखिए…

किया सुपरहिट डांस

वीडियो को देखने से इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तूती दी गई है। इसी कड़ी में यह बच्चा नोरा फतेही का गाना “हाय गर्मी” में हुबहु अभिनेत्री के सारे स्टेप्स को फॉलो कर महफिल  में आग लगा देता है। इसे देखकर मानो ऐसा लग रहा है जैसे इसके आगे अभिनेत्री भी फेल है। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड से तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है।

हो रही तारिफ

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को videonation.teb नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘जब हम छोटे थे डांस का स्टेप भी नहीं मालूम था और ये भाई साहब।’ इस अपलोड करते ही लोगों द्वारा इसे खुब पसंद किया गया। लोग इस बच्चे के हुनर की खुब तारिफ कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews