करीना कपूर के ‘तीसरे बच्चे’ ने मचाई धूम, बेस्ट सेलर की कैटेगरी में शामिल

करीना कपूर के ‘तीसरे बच्चे’ ने मचाई धूम, बेस्ट सेलर की कैटेगरी में शामिल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। करीना कपूर खान ने दो दिन पहले ही अपने तीसरे बच्चे का अनाउंसमेंट किया है और तीन दिन के भीतर ही उसकी जमकर प्री बुकिंग भी हो गई। अगर आप इस बात को लेकर चौंक गए हैं तो जरा तफ्सील से मामला जान लीजिये।

Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए आज का भाव

दरअसल करीना कपूर ने हाल ही में अपनी पहली किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ का कवर लॉन्च किया है और इसे अपना तीसरा बच्चा बताया है। इसमें उन्होने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान हुए अनुभव शेयर किए हैं। इस बुक के कवर पेज के लॉन्च की खबर के बाद कुछ ही घंटों में ये बेस्ट सेलर की कैटेगरी में आ गई है। अमेजन पर करीना कपूर की किताब बेस्ट सेलर के रूप में ट्रेंड कर रही है और इसकी प्री बुकिंग भी जोर शोर से जारी है। ये किताब उन्होने गर्भवती महिलाओं के लिए लिखी है और उम्मीद है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी। बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में दूसरे बेटे को जन्म दिया है और अब वे दो बेटों की प्राउड मदर हैं। दूसरे बेटे के जन्म के बाद उन्होने ये किताब लिखी है और अब सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews