Selfie के चक्कर में खतरे में डाली जान, Video देखकर दहल जाएगा दिल

Selfie के चक्कर में खतरे में डाली जान, Video देखकर दहल जाएगा दिल

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आजकल सोशल मीडिया पर रील्स (reels), सेल्फी (selfie), फोटो (photo) का क्रेज ऐसा है कि लोग कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं। कई बार इनके चक्कर में कितने हादसों की खबरें भी आई है लेकिन लोगों के सिर से ये जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा। सामने खतरा देखते हुए भी कई बार लोग ऐसी चूक कर बैठते हैं कि जान के लाले पड़ जाए। ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है।

इस वीडियो में समंदर किनारे का मंज़र है और समंदर में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं। ये सामान्य लहरें नहीं हैं बल्कि लग रहा है जैसे कोई तूफान आने वाला हो। लहरों के पास ही पत्थरों पर कई लोग खड़े हैं और कुछ इसकी फोटोग्राफी और सेल्फी लेने में मशगूल हैं। हालांकि ये लहरें साफ संकेत दे रही हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है लेकिन कोई भी पीछे हटने के तैयार नहीं। और फिर वही होता है, समंदर से लहरों का बवंडर उठता है और आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। कुछ लोग किसी तरह बचते हैं, कोई किसी को खींचता है लेकिन वीडियो के आखिर तक यही नजर आ रहा है कि कुछ लोगों को लहरें बहा ले जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि वे सब सकुशल बाहर आ गए हों लेकिन यहां ये हादसा उन्हीं की लापरवाही का नतीजा है। इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है और कैपश्न दिया है कि ‘आपकी लाइफ लाइक से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’ ये बात बिल्कुल सही है इसलिए इसे समझिये और कभी भी सेल्फी या फोटो के चक्कर में किसी तरह का जोखिम मत उठाइये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews