Louis Vuitton ने लॉन्च किया सैंडविच बैग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, 2 लाख 80 हजार का पड़ेगा ये शौक़

Louis Vuitton

Louis Vuitton Sandwich Bag  : कभी बाहर निकले हों और भूख लगे तो अक्सर हम किसी दुकान से कुछ खा लेते हैं या पैक करा लेते हैं। चलते फिरते खाने की बात हो तो सैंडविच एक बढ़िया ऑप्शन होता है। पहली बात ये ऑइली नहीं होता और अपनी पसंद के अनुसार आपको कई तरह के सैंडविच मिल जाते हैं। पैक कराना हो तो अक्सर शॉप वाला अक्सर उसे किसी पेपर बैग में दे देता है।

सैंडविच बैग की कीमत में आ जाएगा डायमंड सेट

ये बैग सैंडविच के साथ फ्री मिलता है और इसका दुबारा उपयोग भी नहीं हो सकता। सैंडविच खाने के बाद हम उसे डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई ऐसा सैंडविच बैग हो, जिसकी कीमत 2 लाख 80 हजार हो तो फिर उसे संभालकर रखना लाज़मी है। ये बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन ऐसा ही बैग लॉन्च किया है लक्जरी फैशन कंपनी Louis Vuitton ने। इसकी कीमत इतनी है जितने में एक शानदार डायमंड सेट आ जाएगा।

फ्रांसीसी ब्रांड लुई वुइटन का सैंडविच बैग

शौक़ बड़ी चीज़ है..ये बात शायद इसी तरह के प्रोडक्ट्स पर लागू होती है। लेकिन शौक़ के साथ जेब में भारी रकम होना भी ज़रूरी है क्योंकि एक सैंडविच बैग के लिए 2,80,000 रुपये देना किसी आम आदमी के बस में तो है नहीं। हाल ही में फ्रांसीसी ब्रांड लुई वुइटन ने सैंडविच रखने के लिए एक लेदर बैग लॉन्च किया है। ये बिल्कुल आम दुकानों में मिलने वाल पेपर बैग की तरह है। बस इसे लेदर से रिप्लेस कर दिया गया है और सबसे खास बात है इसपर लगा ब्रांड लेबल। इस सैंडविच बैग को Louis Vuitton ने जिस कीमत पर उतारा है, वो चौंकाने वाली है।

ये है स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस बैग की डिटेल में लिख है “लुई वुइटन सैंडविच बैग बिल्कुल हाउस के प्रसिद्ध शॉपिंग बैग के समान रंग में कोमल काऊलेदर से बनाया गया है। और बैग पर समान “लुई वुइटन” और “मैसन फोंडी एन 1854″ लिखा गया है। चीजों को व्यवस्थित रखने के लिए अंदर एक ज़िप वाली जेब और एक डबल फ्लैट जेब है।” बैग की  लंबाई 30 सेंटीमीटर, ऊंचाई 27 सेंटीमीटर और चौड़ाई 17 सेंटीमीटर है। इसे कंंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। तो अगर आपको भी किसी सैंडविच बैग की दरकार है और शौक़ के साथ आपकी जेब इसकी इजाज़त देती है। आपको ये डिजाइन पसंद आया है और अगर आपको लग्जरी चीजें लेने में इंटरेस्ट है तो इस बैग को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि बात करें आम लोगों की तो ज्यादातर अपने पूरे जीवन में इतनी कीमत के सैंडविच भी नहीं खा पाते होंगे, जितनी रकम बैग के लिए निर्धारित की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews