गोलगप्पे में रिंग रखकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

गोलगप्पे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहीं गोलगप्पे (water balls) तो कहीं पानी पूरी, कहीं पुचका तो कहीं फुल्की, और कहीं इन्हें पानी के बताशे के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन सभी जगह इस स्नैक (snack) की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं। लोग इसे देश भर में बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे ही एक बॉयफ्रेंड (boyfriend) ने अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के गोलगप्पों के प्रति प्यार को जानते हुए, एक गोलगप्पे में ही इंगेजमेंट रिंग (engagement ring) रखकर उसे प्रपोज (propose) कर डाला। आइए जानते हैं फिर क्या हुआ:

— Monthly Andaz e Jahan (@e_monthly) June 3, 2021

ट्विटर यूजर @hanani0 ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, “कोई गोलगप्पों को न कैसे कह सकता है।” इन फोटोज में एक कपल नजर आ रहा है जहां लड़की के अंगुली में इंगेजमेंट रिंग देखी जा सकती है। शेयर की गयीं मल्टीपल फोटोज में एक फोटो ऐसी भी थी जिसमें गोलगप्पे के अंदर रखी रिंग को देखा जा सकता है। इन फोटोज को वायरल होने में समय नहीं लगा और विश्व भर से इस प्रपोजल के तरीके पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ ने कहा ये बहुत ही क्यूट तरीका है वहीं कुछ ने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा हुआ होता तो वे रिंग ही निगल जाते।
आइए नजर डालते हैं कुछ दिलचस्प रिएक्शन्स पर:

https://twitter.com/aneeshshethacts/status/1399748691678928898?s=20

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews