
Millionaire monkey : आपने कई तरह के बंदर देखे होंगे…तमाशा दिखाता बंदर, नटखट तो कभी संजीदा, पेड़ पर छलांग लगाते या आपके आसपास खाने की चीज़ के लिए मंडराते बंदर। ये ऐसा जीव है जो इंसान से बहुत जल्दी दोस्ती भी कर लेता है और उसकी आदतें भी सीख जाता है। ‘नकलची बंदर’ का तमगा ही उसे इसलिए मिला है क्योंकि वो किसी की भी हरकतों की नकल उतारने और उन्हें सीखने में माहिर होता है।
आज हम आपको एक ऐसे ही बंदर से मिलाने जा रहे हैं। ये नटखट भी है, नकलची भी और इसने सबकी नाक में भी दम करके रख दिया। लेकन इस चक्कर में ये बंदर लखपति बन गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के शाहाबाद में अबरार नाम का व्यक्ति रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा कराने आया था। वो दिल्ली में रहता है और रामपुर की शाहबाद तहसील भवन क्षेत्र में बैनामा कराने आया था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल के बैग में काफी पैसे रखे थे।
वो शख्स जब बैनामा की कार्रवाई के लिए अंदर था, तब तक बंदर उसकी मोटरसाइकिल तक पहुंच चुका था। पहले तो उसने मोटरसाइकिल के साथ थोड़ा खिलवाड़ किया और फिर उसकी नजर पड़ गई बैग पर। बस फिर क्या था..जिज्ञासु बंदर ने बैग में हाथ डाला और करीब डेढ़ लाख रूपये निकालकर भाग गया। वो वहीं पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और इसी दौरान हंगामा मच गया कि बंदर पैसे ले भागा है। शोर शराबा होने के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और काफी मशक्कत के बाद बंदर से पैसे वापिस ले पाना मुमकिन हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”842868845″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

