Monsoon का कहर, अचनाक जमीन में समा गई पार्किंग में खड़ी CAR, VIDEO VIRAL

car

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  महाराष्ट्र (Maharashtra) में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) के कहर के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल  (Car Video Viral) तेजी से हो रहा है, जिसमें पार्किंग में एक लाइन से कई कारें खड़ी हुई दिखाई दे रही है, और अचानक एक कार (Car) जमीन में धंसना शुरु हो जाती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर खड़ी ग्रे कलर की कार कैसे चंद सैकंडों के अंदर जमीन के अंदर समाती जाती है।

यह भी पढ़े.. Rajgarh News: बीच सड़क पर हुई किसान और पुलिसकर्मी में हाथापाई, वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो (CAR Viral Video) मुंबई के घाटकोपर में राम निवास सोसायटी में पार्किंग का है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि  एक खड़ी कार देखते ही देखते कैसे आगे के हिस्से के साथ जमीन में समा जाती है।जबतक कोई समझ पाता कार पूरी तरह से पानी में डूब जाती है।

यह भी पढ़े.. MP स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला- 1 से 8वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ, निर्देश जारी

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffice Police) अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग वाली जगह पर पहले कुआं हुआ करता था, सोसाइटी के लोगों ने उसे क्रांक्रीट से बंद कर दिया और वहां पार्किंग करनी शुरू कर दी थी, इसी के चलते यह हादसा हुआ। लेकिन मानसूनी बारिश के चलते जमीन कमजोर पड़ गई और अचानक गड्डा खुल गया, जिसकी वजह से सतह पर खड़ी कार (Car) जमीन में समा गई।फिलहाल लोकल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews