Femina Miss India : नेहा धूपिया ने 20 साल बाद फिर पहना मिस इंडिया का ताज, शेयर की इमोशनल पोस्ट

Femina Miss India : नेहा धूपिया ने 20 साल बाद फिर पहना मिस इंडिया का ताज, शेयर की इमोशनल पोस्ट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। नेहा धूपिया (Neha dhupia) को फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) का खिताब जीते 20 साल हो गए हैं। इस मौके पर हाल ही में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उन्हें सम्मानित किया गया। नेहा यहां अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और दोनों बच्चों मेहर व गुरिक के साथ पहुंची थीं। यहां उन्होंने वही गाउन पहना जो साल 2002 के मिस इंडिया पेजेंट में पहना था।  इस खास मौके पर उन्होने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।

नेहा धूपिया ने फेमिना मिस इंडिया की तस्वीरें शेयर की और एक भावुक पोस्ट में लिखा है ’20 साल जो एक झटके में बीत गए। लेकिन मैं अपनी आंखें बंद कर उस क्षण के बारे में सोचती हूं तो कृतज्ञता से भर जाती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक बार फिर इसी मंच पर इस क्राउन को अपने सबसे नजदीकी लोगों के साथ पहनने का मौका मिलेगा। 20 साल बाद मैं थोड़ी और लंबी, मजबूत, अनुभवी और कुछ साइज़ बड़ी ड्रेस में खड़ी हूं। लेकिन सबसे जरूरी बात ये कि मैं हर उस बच्ची के लिए खड़ी हूं जो सपने देखती है और और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करती है। हर उस बेटी के लिए जो अपने माता पिता को गौरवान्वित महसूस कराना चाहती है। हर उस पार्टनर के लिए जो अपना रिश्ता प्यार और समानता पर बनाता है। हर उस मां के लिए जो अपने सपने जीना चाहती है और अपने बच्चों को अपने साथ देखना चाहती है। कभी कभी जीवन में हमारे पास क्राउन नहीं होता, लेकिन हमें तब भी जगमगाना चाहिए। लव मिस इंडिया 2002-2022।’ मिस इंडिया बनने के बाद नेहा धूपिया ने कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘अ थर्सडे’ में देखा गया था जिसकी शूटिंंग के दौरान वो बेटे गुरिक के साथ प्रेग्नेंट थीं। पहली बार इस कपल ने अपने बच्चों की तस्वीर सार्वजनिक की है। नेहा धूपिया के मिस इंडिया बनने के 20 साल पूरे होने पर कई सेलेब्स और फैन उन्हें बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews