Noida: नशे में धुत लड़कियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, गार्ड के साथ की बदसलूकी

Noida: नशे में धुत लड़कियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, गार्ड के साथ की बदसलूकी

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। नोएडा (Noida) की अलग अलग हाई प्रोफाइल सोसायटी से आए दिन कोई न कोई हंगामा होने की खबरें सामने आ रही है। अधिकतर मामले में महिलाओं को सोसाइटी के गार्ड के साथ बदतमीजी और मारपीट करते हुए देखा गया है। बीती रात भी एक हाई प्रोफाइल सोसाइटी में शराब के नशे में धुत दो लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया। लड़कियां गार्ड के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने के साथ देर तक ड्रामा करती रहीं।

यह पूरा घटनाक्रम नोएडा के होम्स 121 सोसाइटी का है। यहां पर सोसाइटी का स्टीकर नहीं लगा होने की वजह से गार्ड ने गाड़ी को गेट पर ही रोक दिया। गाड़ी रोकने से नाराज लड़कियों ने हंगामा शुरू कर दिया और वह नशे में धुत होकर गार्ड को गालियां बकती दिखाई दी। यही नहीं एक लड़की ने कॉलर पकड़कर गार्ड के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़कियां गार्ड के साथ बदतमीजी कर रही हैं।

Must Read- पहले भैंस फिर गाय से टकराने के बाद अब जाम हुआ Vande Bharat Express का पहिया, रेलकर्मी की सतर्कता से टला हादसा

जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित गार्ड का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालानी कार्रवाई शुरू की। यह पहली बार नहीं है जब नोएडा में गार्ड के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी सेक्टर 70 में रहने वाली एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की थी। महिला ने पहले सिक्योरिटी गार्ड से बहस की और उसके बाद वह मारपीट पर उतारू हो गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इसके अलावा नोएडा की ही जेपी विशटाउन सोसायटी में भी गेट खोलने में देरी होने पर महिला ने गार्ड को भद्दी गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद महिला पर कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews