सिर्फ 1% लोग ही 11 सेकंड में “n” के बीच छिपे सभी “m” ढूंढ पाए हैं, क्या आप भी उनमें से एक हैं?

Optical Illusion: इस मजेदार तस्वीर में “n” के बीच कुछ “m” छुपे हैं। कहा जा रहा है कि सिर्फ 1% लोग ही इन्हें 11 सेकंड में ढूंढ पाते हैं। जानिए इस दिमागी खेल की खास बात, कैसे खेलें ये खेल और क्या फायदा होता है ऐसे पज़ल्स का।
Optical Illusion

आजकल सोशल मीडिया पर एक मजेदार Optical Illusion बहुत वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कई सारे “n” अक्षर लिखे हैं और उन्हीं के बीच कुछ “m” भी छुपे हैं। दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 1% लोग ही सभी “m” को 11 सेकंड में ढूंढ पाते हैं।

अगर आपको लगता है कि आपकी नजर तेज है और दिमाग एकदम एक्टिव है, तो ये खेल आपके लिए है। ये सिर्फ टाइम पास नहीं, बल्कि दिमाग की कसरत भी है, जिससे आपकी ध्यान लगाने की ताकत और फोकस बढ़ता है।

क्या है इस तस्वीर की खास बात?

“n” और “m” में फर्क पहचानना है मुश्किल

इस तस्वीर में बहुत सारे “n” अक्षर लिखे हैं। लेकिन कुछ जगह “m” भी छुपे हुए हैं। चैलेंज ये है कि इन्हें जल्दी से पहचाना जाए। देखने में ये अक्षर एक जैसे लगते हैं, इसलिए लोग अक्सर गड़बड़ कर बैठते हैं।

ये खेल क्यों है काम का?

ऐसे खेल आपकी ध्यान लगाने की ताकत बढ़ाते हैं। इससे आपकी आंखें और दिमाग एक साथ काम करना सीखते हैं। इससे फोकस अच्छा होता है सोचने की रफ्तार बढ़ती है और दिमाग एक्टिव बना रहता है, अगर आप रोज 5-10 मिनट ऐसे खेल खेलें, तो आपके सोचने और समझने की क्षमता भी मजबूत होती है।

क्या है इसका सही तरीका?

अगर आप भी इस खेल को आज़माना चाहते हैं, तो ध्यान से लाइन दर लाइन अक्षरों को देखिए। जल्दी मत कीजिए, हर लाइन को ध्यान से स्कैन कीजिए। कई लोग स्क्रीन ज़ूम करके भी देखते हैं। ये कोई नकल नहीं, तरीका है साफ-साफ देखने का।

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews