बेरोजगारों को 3500 रुपए महीना दे रही मोदी सरकार, जानें क्या है वायरल मैसेज का सच

employees salary

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक (WhatsApp -Facebook) पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार ‘प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना’ के तहत सभी बेरोजगारों (unemployed) को हर महीने 3500 रुपये दे रही है। यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है।इसका खुलासा खुद PIB Fact Check की टीम ने ट्वीट कर किया है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: मप्र में एक्टिव केस 100 पार, आज 6 नए पॉजिटिव, गृह मंत्री का बड़ा बयान

इतना ही नहीं इस वायरल सोशल मीडिया मैसेज में यह भी कहा जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना’ (PM unemployment allowance scheme) के तहत प्री-रजिस्ट्रेशन चालू है और सभी युवा बेरोजगारों को इसके तहत 3500 रुपए प्रति महीने का भत्ता दिया जाएगा। साथ ही इसके बाद एक लिंक भी सर्कुलेट हो रहा है, जिसे क्लिक करने को कहा जा रहा है।

संदेश में बताया जा रहा है कि प्री-रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इसमें आवेदन शुल्क शून्य लिखा है और 18 से 40 वर्ष तक के सभी 10वीं पास लोगों को इसके लिए पात्र बताया गया है। इस मैसेज में 31 अक्टूबर, 2021 को इस फॉर्म को भर कर जमा कराने की अंतिम तारीख़ बताई जा रही है। साथ ही जिस वेबसाइट का पता है, वो किसी ब्लॉग का है। व्हाट्सएप्प के माध्यम से ऐसे मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP Politics: प्रदेश में सियासी भूकंप, उपचुनाव के बीच में नरोत्तम से मिलने पहुंचे सज्जन वर्मा

PIB ने इस मामले में खुलासा करते हुए ट्वीट किया है कि वायरल मैसेज (Viral Messege) में दावा किया गया है कि भारत सरकार ‘प्रधानमत्री बेरोजगार भत्ता योजना’ के तहत सभी बेरोजगारों को ₹3500 प्रति माह दे रही है। भारत सरकार (Indian Government) द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें यह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews