
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सुपरस्टार रणवीर सिंह (RanveerSingh) ने हाल ही में एक अलग कॉन्सेप्ट वाले क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) से टीवी पर डेब्यू किया है। इस शो एक नया प्रोमो आजकल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
DDLJ 26 Years : ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के 26 साल होने पर काजोल ने शेयर किया ये वीडियो
शो को होस्ट कर रहे रणवीर इसमें आने वाले प्रतियोगियों के साथ काफी पर्सनल कनेक्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोगों को कफी पसंद आ रहा है। अब शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत में कांटे-छुरी से खाना खाने को ओवररेटेड बता रहे हैं। इसमें रणवीर कहते दिख रहे हैं कि हाथ से खाना खाने की बात ही अलग है। इसपर कंटेस्टेंट कहती है कि वो भी बड़े रेस्टारेंट में जाएंगी तो हाथ से ही खाना खाएंगी। बता दें कि पिछले एपिसोड में उन्होंने कहा था कि उन्हें दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहिए और उनकी ये बात भी काफी चर्चाओं में रही थी।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

