Cat walk के बाद अब पेश है Monkey walk, हो जाएंगे इस बंदर के फैन

Cat walk के बाद अब पेश है Monkey walk, हो जाएंगे इस बंदर के फैन

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंदरों को उछलकूद करते तो हम सभी ने देखा है। ये स्वभाव से बहुत ही चंचल होते हैं और किसी की भी नकल आसानी से कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे, जो इनकी शरारतों से भरे हुए हैं। हम भी आपके लिए ऐसा ही एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं।

ये छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का वीडियो है जहां एक बंदर बहुत ही अनोखे ढंग से चल रहा है। ये अपने दो अगले पैरों से चल रहा है और बाकी शरीर ऊपर उठा हुआ है। इसकी ये स्टाइल कमाल की है और लगता है जैसे ये इंसान की नकल करते हुए दो पैरों पर चल रहा है। मिट्टी के टीलों पर भी इसकी चाल में कोई कसर नहीं और ये पूरे मजे से इसी तरह चलता हुआ जा रहा है। वीडियो अब वायरल है और लोग इस स्टाइलिश बंदर के फैन हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस monkey walk के सामने तो cat walk भी फेल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews