Viral Video : ‘पैसा फर्क डाल देता है रिश्तों में, घरेलू बिल जमा करिए किश्तों में’, देखिए बिजली विभाग का शायराना अंदाज़

BIJLI

Viral Video : बिजली विभाग से हर महीने बिल जनरेट होने के साथ ही रिमाइंडर आने शुरु हो जात हैं। समय पर बिल भरने के लिए मैसेज आते हैं, लेट फीस की जानकारी दी जाती है और कई बार तो कनेक्शन काटने की चेतावनी भी होती है। अगर किसी कारणवश आप बिल नहीं भर पाए हैं तो विभाग से फोन भी आते हैं और बिल भरने की ताकीद की जाती है।

सोशल मीडिया वायरल

कई बार बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों के घर तक पहुंच जाते हैं। वहीं इनके द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं..जिससे कि लोग समय पर बिल भरने के लिए प्रेरित हों। इस दौरान लोगों को बताया जाता है कि अगर वो समय पर बिजली बिल का भुगतान करेंगे तो उन्हें क्या क्या लाभ होंगे और वो किस तरह की परेशानियों से बचे रहेंगे। इसके लिए अक्सर वही पुराना तरीका आज़माया जाता है। या तो लोगों को समझाईश दी जाती है या फिर एनाउंसमेंट होते हैं जिसमें रटे रटाए जुमले सुनाई देते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक अनोखा वीडियो लेकर आए हैं।

शायरी के जरिए जागरुक करने का अनूठी पहल

इस वीडियो में एक स्कॉर्पियों नजर आ रही हैं, जिसमें कुछ लोग बैठे हैं। ज़ाहिर है, ये बिजली विभाग के ही लोग हैं। इनमें से एक शख्स बिल भरने के लिए अनाउंसमेंट कर रहा है लेकिन ये तरीका बेहद अलहदा है। ये व्यक्ति शेर-ओ-शायरी के ज़रिये लोगों को संदेश दे रहा है। आप भी बानगी देखिए ‘ऊपरवाले की मर्जी के बिना एक पत्ता हिल नहीं सकता..बिजली का बकाया बिल जमा करने का इससे अच्छा मौका मिल नहीं सकता’। ‘नींद आने से पहले इंसान सो नहीं सकता..जिसका बिल जमा है उसके घर अंधेरा हो नहीं सकता’। ‘इंसान इस दुनिया में अकेला आया है अकेला जाएगा..जो बिजली का बिल न जमा करेगा उसके घर में अंधेरा हो जाएगा’। ‘पैसा फर्क डाल देता है रिश्तों में..घरेलू बिल जमा करिए किश्तों में’। ‘एक बात बिलकुल साफ है..सरकार की तरफ से ब्याज माफ है। ‘इस तरह के और भी कई मज़ेदार तुकबंदियों के ज़रिए लोगों को बिल भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये वीडियो अब यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews