Social Media Viral : अब ईको डिटर्जेंट रिफिलिंग के लिए मोबाइल वैन, प्लास्टिक यूज़ कम करने की पहल

Social Media Viral : अब ईको डिटर्जेंट रिफिलिंग के लिए मोबाइल वैन, प्लास्टिक यूज़ कम करने की पहल

Social Media Viral : प्लास्टिक के नुकसान से भला कौन नहीं वाकिफ़। फिर भी इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। सुविधाजनक होने और आसान उपलब्धता के कारण तमाम कोशिशों के बावजूद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। खासकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक तो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। इसीलिए अब कई लोगों, समूहों और कंपनियों ने मिलकर रीसाइक्लिंग के साथ और भी कई तरह की पहल की है, जिससे इसके इस्तेमाल और निर्माण में कमी लाई जा सके।

ऐसा ही एक नवाचार किया है चेन्नई की एक कंपनी ने। आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडिय में हमें एक पिकअप ट्रक नजर आ रहा है जिसमें कुछ डिस्पेंसर लगे हुए हैं। यहां आप अपनी पुरानी बोतल लेकर जाइये और उसमें अपनी जरूरत के मुताबिक डिटर्जेंट भरकर ले आइये। इसमें मोबाइल वैन लोगों के दरवाजे तक जाती है और लोग ईको डिटर्जेंट रिफिल कर सकते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रक में एक डिस्प्ले स्क्रीन भी है जिसपर डिटर्जंट की प्रकार, मात्रा, कीमत आदि दिखाई देती है। आपको जितना डिटर्जेंट चाहिए आप उस ऑप्शन को चुनिये और बॉटल को ओपन करके डिस्पेंसर के नीचे रख दीजिए। कुछ ही देर में आपकी बॉटल भर जाएगी। इससे प्लास्टिक पैक डिटर्जेंट के इस्तेमाल में कमी आएगी। इस वीडियों के साथ कैप्शन में लिखा है ‘ज़ीरो वेस्ट पहल “रीफिलेबल” का स्वागत करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है, जो डिटर्जेंट पैक करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने में मदद करता है।’ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को सहेजने की दिशा में ये एक सराहनीय कदम है और लोग इस वीडियो को देखकर इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews