Video : बेटा सिखा रहा था मां की मार से बचने के गुर, चप्पल हाथ में लेकर आई मां, फिर हुआ ये…

Video : बेटा सिखा रहा था मां की मार से बचने के गुर, चप्पल हाथ में लेकर आई मां, फिर हुआ ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी को बचपन में कभी न कभी अपनी मां से पिटाई जरूर पड़ी होगी। लेकिन कई बार सिलसिला बचपन खत्म होने के साथ टूटता नहीं है। कई लोगों को, खासकर लड़कों को मां की पिटाई हमेशा खानी पड़ती है। और पिटाई सिर्फ हाथ से हो जरूरी नहीं। इसके लिए चप्पल, बेलन, डंडा जो मिल जाए वो काम में लिया जाता है। इसी बात को लेकर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दो भाई दिख रहे हैं। एक भाई बेट बना है और दूसरा मां का रोल प्ले कर रहा है। बेटा बता रहा है कि अगर मां चप्पल से पिटाई करने आए तो किस तरह बचा जाना चाहिए। इसमें वो सेल्फ डिफेंस की पूरी प्रक्रिया सिखा रहा है। कैसे मां का हाथ पकड़कर रोकना है, आगे क्या करना है ये पूरी ट्रिक वीडियो में है। लेकिन इसके आखिर में जो होता है, वो देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी। यहां उन दोनों की मां दिखाई दे रही है जिनके हाथ में चप्पल है। मां आती है और बेटे से कहती है ‘दिखाओ मुझे।’ इसपर सकपका जाता है और इतने में ही मां उसे चप्पल से धुन देती है। हमें यकीन है कि ये फनी वीडियो देखने के बाद हंस हंसकर आपका पेट दुख जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews