
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वो अपनी शादी कराने की बात कह रही है। सुषमा(Sushma) नाम की ये लड़की एक फिल्मी सॉन्ग पर डांस कर रही है और उसकी मासूम अदाओ ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Jacqueline Fernandez ने ‘पानी पानी’ पर किया डांस तो फैन्स ने कहा पानी में आग लगाई
दरअसल ये वीडियो सुषमा यादव ने शेयर किया है…इसमें दिखाई दे रहा है कि घर पर सब लोग बैठे हैं। अचानक गोविंदा की फिल्म दूल्हे राजा का गीत ‘सुनो ससुरजी’ बजने लगता है। तभी लड़की उठती है और इस गाने पर डांस करने लगती है। लड़की ने जैसे ही अपनी मम्मी के सामने अपनी शादी की गुहार लगाने वाले गाने पर डांस शुरू किया, मम्मी हंसते हुए काम करने जाने लगी और मजाक में उन्होने बेटी को चपत लगा दी। ये वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है और अब तक इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

