सुष्मिता और स्विगी की छोटी सी लव स्टोरी, प्यार वाले दिन Swiggy बना इस लड़की का वैलेंटाइन

Sushmita

Social media viral : अक्सर ऐसा होता है…हम सुबह उठते हैं और हमारे मोबाइल पर ब्रेकफास्ट को लेकर एक नोटिफिकेशन आता है। कभी हमारी केयर करते हुए याद दिलाया जाता है कि ‘उठो चाय का टाइम हो गया है’ तो कभी मैसेज आता है लंच या डिनर के लिए। अक्सर खास मौकों पर स्वीट डिश या केक का न्यौता भी मिलता है। हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से आने वाले मैसेज के बारे में।

वैलेंटाइन डे की क्यूट कहानी

एक दिन पहले ही वैलेंटाइन डे गुज़रा है और इस दिन को और खास बनाने के लिए स्विगी ने भी अपने कस्टमर्स को कई मैसेज भेजे। इसमें वैलेंटाइन डे के मौके पर कई तरह के सजेशन्स दिए गए थे। ऐसा ही एक सजेशन पहुंचा सुष्मिता नाम की लड़की के पास। इसके बात सुष्मिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्विगी को टैग करते हुए एक पोस्ट लिख दी। उसने लिखा ‘मेरा कोई वैलेंटाइन भी नहीं है स्विगी। आप इन्हें मुझे क्यों भेजते रहते हैं।’ इस कैप्शन के साथ उसने एक रोने वाली इमोजी भी लगाई थी।

स्विगी ने सुष्मिता को भेजा तोहफा

इस कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आया जब स्विगी ने पोस्ट पर जवाब दिया। स्विगी के आधिकारिक हैंडल से सुष्मिता को टैग करते हुए लिखा गया ‘अगर तुम चाहो तो हम तुम्हारे वैलेंटाइन बन जायेंगे।’ इस जवाब की उम्मीद तो सुष्मिता को भी नहीं रही होगी। ये पोस्ट देखकर उसने जवाब दिया ‘अगर प्यार है तो भेजो चीज़ बर्स्ट पिज्जा।’ और फिर स्विगी ने सुष्मिता से उसका एड्रेस मांगा। बस फिर क्या था..कुछ ही देर में सुष्मिता के पास एक पिज्जा पहुंच गया..वो भी दिल के शेप वाला। ये देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सुष्मिता ने स्विगी को टैग करते हुए लिखा ‘इस पर विश्वास नहीं हो रहा!!! मेरा दिन बन गया।’ इस तरह वैलेंटाइन डे पर स्विगी सुष्मिता का वैंलेटाइन बन गया और उसकी इच्छा के मुताबिक पिज्जा डिलीवर कर दिया। ये छोटी सी क्यूट लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews