जब तमिलनाडु की महिला ट्रक ड्राइवर हाईवे पर निकली ट्रक लेकर, वीडियो वायरल

जब तमिलनाडु की महिला ट्रक ड्राइवर हाईवे पर निकली ट्रक लेकर, वीडियो वायरल

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भले ही स्त्री और पुरुषों में बंटी हो..लेकिन मशीनों या काम को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई काम स्त्री कर रही है या पुरुष..ये मायने नहीं रखता। मायने ये रखता है कि वो इसे कितनी कुशलता से कर रहे हैं।

इसी बात को आईएएस अवनीश शरण ने एक वीडियो के जरिए बताने की कोशिश की है। उन्होने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हाईवे पर एक ट्रक गुजरता हुआ दिख रहा है। जब वो ट्रक पास आता है तो नजर आता है कि उसे एक महिला चला रही है। ये महिला ड्राइवर पूरी मस्ती और आत्मविश्वास के साथ ट्रक चला रही है। अविनाश शरण ने इस वीडियो के साथ लिखा है ‘ट्रक को इससे क्या मतलब की चलाने वाला पुरुष है या महिला।’ बात बिल्कुल सही भी है। चाहे ट्रक हो या हवाई जहाज, आज महिलाएं हर काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं। इस ट्रक की नंबर प्लेट से पता चलता है कि ये तमिलनाडु का है। बहरहाल, ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस महिला ट्रक ड्राइवर के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews