
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम है और ऐसे में भला भीगने का मन किसका नहीं करता। खासकर बच्चों के लिए तो ये मौसम बहुत ही मजेदार होता है। उन्हें बारिश में भीगना और सड़कों पर भरे पानी में छप छप करने में जो आनंद आता है, उसे हम शायद ही महसूस कर पाएं। लेकिन ऐसे में बच्चों के मम्मी पापा और घरवालों को उनकी सेहत की फिक्र लगी रहती है। बारिश में कही बच्चा बीमार न पड़ जाए, इसी बात को लेकर वो उन्हें भीगने से बचाने की कोशिश में रहते हैं। और बच्चों को जैसे ही मौका मिल जाए, वो पहुंच जाते हैं बारिश का मज़ा लेने।
ऐसा ही एक वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है जो पानी से भरी सड़क पर खड़ा है। आसमान से पानी बरस रहा है और बच्चा पूरी तरह इसे इन्जॉय करने के मूड में है। बस कुछ ही देर में वो बच्चा पानी से भरी सड़क पर लोट जाता है और मौसम का मजा लेने लगता है। ये बहुत ही प्यारा वीडियो है जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
Kids: Ohh it’s raining.
Adults: Where is the umbrella.
Legend: pic.twitter.com/Nd2f7sQC8I
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) July 4, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

