सड़क पार करते करते अचानक रूकी लड़की, कंफ्यूज बाइक सवार ने जो किया वो दिल दहला देगा

सड़क पार करते करते अचानक रूकी लड़की, कंफ्यूज बाइक सवार ने जो किया वो दिल दहला देगा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सड़क पार करते हुए हमें सतर्क रहना बहुत जरुरी रहता है क्योंकि जाहिर से बात है इस दौरान दुर्घटना होने के चांसेस ज्यादा होते है। आय दिन इस दुनिया में खतरनाक सड़क हादसे होते रहते है, जहां कभी तेज रफ्तार इसकी वजह बनती तो कभी सड़क नियमों का पालन नहीं करना। कभी-कभी अकेली सड़क पर बीच जानवर आकर भी खतरनाक सड़क हादसों को न्यौता दे देते है, लेकिन चलों वो तो हैं मूकबधिर, जिन्हें नियमों के बारे में समझ नहीं है, लेकिन आपको सुनकर कैसा लगेगा अगर आपसे कोई कहे कि एक इंसान से कुछ ऐसा ही व्यवहार सड़क पार करते हुए किया गया है।

ये भी पढ़े … जंगल में मृत पाई गई जापानी पोर्न स्टार, बुरी हालत में मिला शरीर

शुरुआत में तो आपको यकीन ना हो लेकिन अगर वीडियो के रूप में इसका सबूत हो तो शायद आप इसे देखकर जरूर कहेंगे कि ये क्या था?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक महिला सड़क पर तेज स्पीड आती बाइक को देखते ही ठहर जाती है। वो ना इधर जाती है, ना ही उधर जाती है। सीधे बाइक आकर उसे टक्कर मार देती है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि महिला उड़कर दूसरी ओर जा गिरती है।

इस खबर को अभी तक 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग चौंक गए है और इस हादसे में महिला की गलती ही बता रहे है क्योंकि ना वो इधर जाती है, ना ही दूसरी ओर को जाती है जिसके कारण बाइक वाला कंफ्यूज हो जाता है और खतरनाक टक्कर हो जाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews