Video : New Zealand की प्रधानमंत्री कर रही थीं लाइव, अचानक बीच में आ गई 3 साल की बेटी

Video : New Zealand की प्रधानमंत्री कर रही थीं लाइव, अचानक बीच में आ गई 3 साल की बेटी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (New Zealand PM Jacinda Ardern) कोविड 19 महामारी प्रतिबंधों को लेकर फेसबुक पर लाइव कर रही थीं और तभी अचानक बीच में उनकी बेटी की आवाज आती है। बेटी उन्हें ‘मम्मी’ कहकर पुकारती है और फिर बीच लाइव में अर्डर्न बेटी से बात करने लगती हैं। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

भारतीय पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर गलत, वीडियो जारी कर दी जानकारी

8 नवंबर की रात जेसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड में कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर फेसबुक पर लाइव वीडियो में जानकारी साझा कर रही थीं। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अब बार बार देखा जा रहा है। फेसबुक लाइव के दौरान ही उनकी करीब 3 साल की बेटी नीव उन्हें मम्मी कहकर आवाज लगाती हैं। इसपर आर्डर्न मुड़कर उससे बात करने लगती है। वो अपनी बेटी से कहती हैं कि इस समय तक तो तुम्हें बिस्तर पर होना चाहिए। इसपर बेटी कहती है ‘नहीं’..तब वो उसे फिर से समझाती हैं कि सोने का समय हो गया है, वो बिस्तक पर जाए और वे कुछ ही देर में उसेक पास आ जाएंगी। इसी के साथ अर्डर्न कहती हैं कि नानी तुम्हें सुलाने में मदद करेंगीं। इसके बाद वो फिर से फेसबुक लाइव शुरू करती हैं और माफी मांगते हुए कहती हैं कि उन्हें लगा था कि ये बच्चों के सोने का टाइम है और इस समय लाइव करना ठीक होगा और ये भी कि उनकी मां उनकी बेटी को संभालने में काफी मदद करती हैं। अब ये वीडियो वायरल है और दुनियाभर में लोग इसे देख रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews