ट्रक ने निकली नागिन धुन तो सड़क पर लोटकर नाचे युवा, देखिये मजेदार वीडियो

ट्रक ने निकली नागिन धुन तो सड़क पर लोटकर नाचे युवा, देखिये मजेदार वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि किसी गाने को या धुन को सुनकर पैर धिरकने लगे हों। लेकिन मौके और माहौल को देखकर हम अपने जज्बात पर काबू कर लेते हैं और डांस की इच्छा को त्याग देते हैं। हालांकि सब लोग ऐसा नहीं करते, कुछ तो हंगामा बरपा देते हैं और ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में युवाओं का एक ग्रुप है और उसने जो किया वो अब लोग लोटपोट होकर देख रहे हैं। दरअसल ये लोग सड़क किनारे खड़े थे तभी एक ट्रक यहां से गुजरा और उसने हॉर्न दिया। बस हॉर्न सुनकर इन्होने ट्रक को रूकवा दिया और फिर जमीन पर लोट लोटकर नाचने लगे। दरअसल इस ट्रक का हॉर्न नागिन गाने की धुन थी और इसे सुनकर युवाओं का जोश जाग गया। ट्रक वाले ने भी रोककर खूब मजे में हॉर्न बजाया और ये लोग जमकर डांस करते रहे। इनकी मस्ती और होहल्ले ने कुछ देर के लिए सड़क का माहौल ही बदल दिया। आप भी ये वीडियो देखिये और हमें यकीन है कि इसके बाद आप भी मन ही मन नाच उठेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews