स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी समोसे को देख घुमा सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग, वायरल हुआ वीडियो

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी समोसे को देख घुमा सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लॉकडाउन में घर में रहकर लोगों ने खाने पीने की चीजों में कई सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं। अब लोगों को अजीबोगरीब चीजें खाने की लत लग चुकी है। लोगों की इस पसंद को देखते हुए अब स्ट्रीट फूड वेंडर हो या फिर रेस्टोरेंट्स हर कोई खाने के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहा है। कई बार एक्सपेरिमेंट बहुत अच्छा रिजल्ट लेकर आते हैं लेकिन कई बार ये ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर सिर चकरा जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का दिमाग घुमा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वक्त समोसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोचने वाली बात यह है कि वीडियो समोसे का ही तो है यह तो हर भारतीय की पसंद है। आपको बता दें कि यह समोसा बिल्कुल ही अलग रंग रूप का है। समोसे के साथ एक्सपेरिमेंट कर इसके फ्लेवर को बदलकर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का कर दिया गया है।

Must Read- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

सोशल मीडिया पर सामने आए इस फूड फ्यूजन में स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी समोसे (strawberry and blueberry samosa) के अंदर आलू या फिर पनीर नहीं है, बल्कि स्ट्रौबरी और ब्लूबेरी है। इस समोसे को देखने के बाद लोगों का गुस्सा चढ़ गया है। समोसे के अंदर जैम की फीलिंग करी गई है। खास बात तो यह है कि समोसा प्रेमियों को यह किसी अत्याचार से कम नहीं लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इनकी शक्ल देख कर ही सोच लिया है कि कोशिश भी नहीं करनी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह किसी दूसरे ग्रह का समोसा है। एक अन्य यूजर ने लिख दिया कि समोसे के साथ खिलवाड़ करने वालों जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी। गुलाबी और नीले रंग के समोसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews