आगे पहाड़ पीछे खाई..ऐसे में कार घुमाई, Video देखकर थम जाएंगी सांसें

आगे पहाड़ पीछे खाई..ऐसे में कार घुमाई,  Video देखकर थम जाएंगी सांसें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे वीडियो की भरमार है, जिन्हें देखकर कभी हम हंसते हंसते लोटपोट हो जाएं तो कभी आंखों पर भरोसा ही न हो। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर आपकी सांसें थमी रह जाएंगी।

Bollywood के इन 5 सितारों के हमशक्ल है ये हॉलीवुड स्टार्स, फोटो देख कर उड़ जाएंगे होश

इसमें हम देखते हैं एक तरफ पहाड़ और दूसरी तरफ खाई है। बीच में एक संकरी सी सड़क है जिसपर एक कार खड़ी है। ताज्जु की बात ये की कार इस सड़क पर सीधी नहीं खड़ी है बल्कि उसका ड्राइवर इतनी जरा सी जगह पर उसे यू टर्न में मोड़ने की कोशिश कर रहा है। इस सड़क पर बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं है कि कोई भी गाड़ी पूरी तरह घूम सके। ड्राइवर इंच इंच भर जगह में रिवर्स और बैक कर गाड़ी को घुमाता है। इस दौरान कभी सामने का भाग पहाड़ी से टकराता है तो कभी पिछला भाग सड़के से बाहर निकलकर खाई की तरफ जाता दिखता है। ये बड़ा ही खौफनाक दृश्य है और एक पल को तो लगता है कि गाड़ी बस खाई में गिरी। लेकिन ड्राइवर कुशल है और वो बहुत ही थोड़ा थोड़ा कर आखिर गाड़ी को पूरा घूमा ही लेता है।

ट्विटर पर ये वीडियो figen के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसमें कैप्शन लिखा है ‘पिछली 5 स्टार वॉर मूवी से बेहतर’। हालांकि इसमें ड्राइवर के कौशल की तारीफ करनी चाहिए लेकिन हम किसी को भी ऐसा खतरा उठाने की सलाह नहीं देंगे। भले आप कितने भी एक्सपर्ट ड्राइवर हो लेकिन इस तरह की सड़क पर किसी भी तरह का एडवेंचर खतरनाक साबित हो सकता है। यहां जरा सी भी चूक जीवन के लिए घातक सिद्ध होती और फिर पछताने का भी मौका नहीं मिलता। इसलिए एडवेंचर भी बुद्धिमानी के साथ ही किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/TheFigen/status/1554865683900649476?s=20&t=tw_Ij_x4nvwRhhqbacuIIg

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews