Video : मत डालिये खतरे में जीवन, छोटी गलतियां बदल सकती है बड़े हादसे में

Road Accident In Dewas

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप अपने जीवन से कितना प्रेम करते हैं। ज़ाहिर है जीवन सभी को प्यारा होता है लेकिन कई बार हम जान बूझकर उसे खतरे में डाल देते हैं। आज हम आप को एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है।

ये वीडियो आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है। इसमें हमें कुछ लोग ट्रेन से उतरते दिख रहे हैं। ये लोग ट्रेन से प्लेटफॉर्म के उलट तरफ उतरे हैं और पटरिया क्रॉस कर रहे हैं, तभी दूसरी तरफ से एक और ट्रेन तेजी में आती है। पटरी पार करने वाले लोग उसकी चपेट में आने से बाल बाल बचे। ये वीडियो दिल दहलाने वाला है। एक ही पल में कोई भयावह हादसा हो सकता था। हम अक्सर देखते हैं कि ट्रेन में लोग चेन खींचकर या फिर कहीं स्पीड स्लो होने पर विपरीत दिशा में उतर जाते हैं। अपने गंतव्य पर पहुंचने की इतनी जल्दी होती है कि वो किसी भी नियम का पालन नहीं करते। नियम हमारी सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ही बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन का रिस्क लेकर इस तरह के काम करते हैं तो फिर इसके लिए जिम्मेदार स्वयं होंगे। इसीलि अपने और अपने परिवार के प्रति जवाबदेही को समझिये और कभी भी ऐसा खतरा मत उठाइये। ये वीडियो एक चेतावनी है हम सब के लिए कि थोड़ी सी सुविधा का मोह कई बार बहुत भारी पड़ सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews