Video : इतना बड़ा पिज्जा कि हो जाए पूरे शहर की दावत

Video : इतना बड़ा पिज्जा कि हो जाए पूरे शहर की दावत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज की तारीख में अगर सबसे पॉपुलर डिश की कॉम्पिटिशन हो तो यकीनन पिज्जा (Pizza) का नाम अव्वल कुछ में शामिल होगा। बच्चों और युवाओं को ये इटेलियन डिश बहुत पसंद आती है। पिछले कुछ सालों में हमारे खानपान के व्यवहार में काफी परिवर्तन आया है और हम विदेशी स्वाद को लेकर उदार भी हुए हैं। इसी कड़ी में पिज्जा ने हमारे मेन्यू में इस कदर घर कर लिया है कि अब जो गली गली में इसकी लोकल से लेकर बड़ी शॉप्स खुल गई हैं।

सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, डिस्काउंट देख टूट पड़े लोग!

आज हम आपको जो पिज्जा दिखाने जा रहे हैं..वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। ये एक जम्बो पिज्जा है और इसका साइज XL, XXL नहीं बल्कि XXXXL या शायद इससे भी बड़ा है। ये हैं ब्यूरेक ओज़डेमिर ( Burak Özdemir) जो सोशल मीडिया पर cznburak के नाम से मशहूर है। इनका प्रिय शगल है बड़े से बड़ा पिज्जा बनाना। ये इतना बड़ा पिज्जा बनाते है जिससे एक छोटे शहर का पेट भर जाए। इसके लिए बाकायदा एक बड़ी भट्टी बनाई जाती है और फिर पहले भट्टी को पकाया जाता है। इसके बाद इतना बड़ा बर्तन आग पर रखा जाता है। तब जाकर पिज्जा की तैयारी शुरू होती है।

इस वीडियो में हम देखते हैं कि cznburak और उनके कुछ साथी मिलकर पिज्जा बेस के लिए doe तैयार कर रहे हैं। ये काफी मेहनत का काम है। इसके बाद इसे उसी बड़े बर्तन पर बेला जाता है जिसपर ये बेक होने वाला है। इस इसमें सॉस, अलग अलग चीज़ डाली जाती है और फिर टॉपिंग लगाई जाती है। पिज्जा की तैयारी पूरी होने के बाद उसे ढंक दिया जाता है। नीचे आग जल रही है और उसमें से कुछ कोयले उठाकर पिज्जा के ढक्कन पर भी डाले जाते हैं। एक लंबी प्रक्रिया के बाद ये जायंट पिज्जा रेडी है और इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। बुराक इसमें से एक स्लाइस काटकर प्लेट में रखते हैं लेकिन ये एक स्लाइस भी किसी सामान्य पिज्जा के बराबर है। ये बहुत ही टेस्टी वीडियो है और इसे देखकर अगर पिज्जा की क्रेविंग जाग जाए तो इसके लिए हम नहीं, cznburak जिम्मेदार होंगे।

https://twitter.com/fastworkers6/status/1562953636820373504?s=20&t=fgvGgAGRpa-VbtZ-ayz-_w

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews