
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने सड़कों पर तो खूब कार चलाई होगी, लेकिन क्या कभी पानी में कार दौड़ाई है। इस बात के जवाब में आप कहेंगे कि भला पानी में भी कार चलती हैं ? लेकिन इस हाईटेक होती दुनिया में अब कुछ भी संभव है। समय के साथ नई तकनीकें इजाद हो रही हैं और जो बातें पहले मुमकिन नहीं लगती थी, वो अब हमारे जीवन का हिस्सा बनती जा रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में पानी में चलने वाली कार दिख रही है। एक शख्स जमीन से कार को पानी में उतारता हुआ दिखता है। इसके बाद कार के टायर ऊपर उठ जाते हैं और देखते ही देखते कार मोटर बोट की तरह पानी में फर्राटे मारने लगती है। हालांकि इसके पीछे की तकनीक क्या है इस बारे में अभी हमें पता नहीं चल पाया है लेकिन अब तक इस वीडियो को 2.40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। व्यूअर्स की संख्या तो कई लाख पहुंच चुकी है और कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें भी पानी में चलने वाली ऐसी ही कार चाहिए।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

