Video : शादी में डांस कर रहे थे बाराती, अचानक जमीन धंसी और नीचे समा गए लोग

Video : शादी में डांस कर रहे थे बाराती, अचानक जमीन धंसी और नीचे समा गए लोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कभी कभी कुछ हादसे भी ऐसा टर्न ले लेते हैं कि फनी लगने लगते हैं। इन अजीब घटनाओं पर हंसे या रोए, समझ नहीं आता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार आपकी सांस भी थमी कि थमी रह जाएगी।

बॉलीवुड की परफेक्ट शादियों की बनिस्बत असल शादियों की हकीकत कुछ और ही होती है। शादी के लिए तमाम तामझाम और इंतजाम करने के बाद भी अक्सर कहीं न कहीं कुछ छूट ही जाता है। ऐसे में अगर कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाए कि सारे किये धरे पर पानी फिर जाए तो आप क्या कहेंगे। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। ये एक शादी का दृश्य है जहां कई सारे लोग मिलकर डांस कर रहे हैं। तभी अचानक जमीन खिसक जाती है और सारे बाराती नीच गिर जाते हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये artificial flooring होगी। इतने सारे लोगों का बोझ नहीं उठा पाने के कारण फ्लोर धंस गया और लोग नीचे गिर गए। अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Oops Sorry ! (@oops_sorry30)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews