
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमारा नजरिया हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा असर करता है। हम किस तरह से सोचते हैं, हमारा दिमाग किन बातों पर रिस्पॉन्ड करता है और हमारे विचार कितने सकारात्मक हैं..ये ही जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। परेशानियां, मुश्किलें सभी की जिंदगी में होती हैं..लेकिन उन्हें पार करने का माद्दा एक समझदार शख्स के पास ही होता है। वही अगर आप खुशमिज़ाज हैं तो फिर को भी मुश्किल आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एक स्वस्थ जीवन के लिए मस्ती मजाक और सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत जरुरी है।
इस हॉट ड्रेस में Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, दिए ऐसे पोज
आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, देखने में तो वो मजेदार लगता है। लेकिन इसमें बड़ी सीख भी छिपी हुई है। इस वीडियो में हमें एक स्टेडियम दिख रहा है जहां सैंकड़ों की भीड़ है। यहां कोई मैच चल रहा है और इसी दौरान एक चीयर लीडर भैंस का मुखौटा लगाए इधर से उधर जाता नजर आ रहा है। वहां कुछ पत्रकार, कैमरामैन और अन्य लोग खड़े हैं जो अपना काम कर रहे हैं। ये चीयर लीडर इनमें से एक के पास जाता है और कुछ मस्ती वाली हरकत करता है। वो काफी कोशिश करता है कि सामने खड़ा शख्स मुस्कुरा भर दे..लेकिन मजाल है कि उसके चेहरे पर एक भी स्माइल आ जाती। वो शख्स अपने काम को लेकर इतना गंभीर है कि उसे मुस्कुराना भी काम में खलल महसूस होता है।
अब ये चीयर लीडर आगे जाता है…वहां एक दूसरा व्यक्ति कैमरा लेकर मैच की रिकॉर्डिंग कर रहा है। लेकिन इसी के साथ उसके पैर थिरक भी रहे हैं। भैंस का मुखौटा पहने चीयर लीडर कैमरा थामे शख्स को देखकर पब्लिक की ओर इशारा करता है। बस इसके बाद क्या था..वो अपना कैमरा भैंस का रूप धरे व्यक्ति को थमाता है और ग्राउंड पर डांस शुरू कर देता है। वो इतना कमाल का नाचता है कि सारी भीड़ उसे चीयर करने लगती है। ये अब पूरी मस्ती और जोश में है और इस पल को पूरी तरह इन्जॉय कर रहा है। उसे देखकर लोगों का उत्साह भी बढ़ जाता है। एक भरपूर डांस के बाद वो वापिस काम की ओर लौटता है और इसके बाद चीयर लीडर उसे सलामी देता है। ये शख्स दरअसल हमें जीवन जीने का सही तरीका बता रहा है। भले हम कितने भी उलझे क्यों न हों..लेकिन खुशी के दो पल भी मिले तो उसे भरपूर जी लेना चाहिए। खुश होना और खुशियां बांटना सबसे बड़ा काम है और किसी भी दूसरे को इसके आड़े नहीं आना चाहिए।
https://twitter.com/Profilecure/status/1561296589548769280?s=20&t=hYQSLoQxCtsETOGp_aTTLQ
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

