Video : जब इस शख्स ने ट्रेन में किया जोरदार डांस, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Video : जब इस शख्स ने ट्रेन में किया जोरदार डांस, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने अब तक कई डांस (dance) देखे होंगे, कई जगहों पर देखे होंगे। लेकिन क्या किसी ट्रेन के अंदर किसी को नाचते देखा है। वो भी कोई ऐसा वैसा नहीं..पोल पर लटककर, उल्टी सीधी सारी कसरत करते हुए। आईये आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाते हैं।

ये न्यूयॉर्क में किसी ट्रेन का नजारा है। एक शख्स यहां जोरदार डांस कर रहा है। वो कभी ट्रेन में बने पोल पर लटकता है, कभी इस कोने से उस कोने तक स्विंग करता है। इतना ही नहीं, ट्रेन की छत से उल्टा लटककर अचरज में डालने वाले मूव्स भी कर रहा है। आसपास वाले सभी उसे देख रहे हैं और कोई उसका वीडियो भी बना रहा है। अब ये तो नहीं पता कि वहां ट्रेन में इस तरह डांस करने को लेकर पाबंदी है या नहीं, लेकिन जो भी ये वीडियो देखेगा उसे एकबारगी मजा जरूर आएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews