जब Maggi में मिलाया विमल पान मसाला, लोगों ने कहा ‘दाने दाने में केसर का दम’

जब Maggi में मिलाया विमल पान मसाला, लोगों ने कहा ‘दाने दाने में केसर का दम’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टू मिनिट फास्ट फूड मैगी (Maggi) भला किसको पसंद नहीं होगी। ये नूडल्स के शौकीनों की तो पसंदीदा है ही..लेकिन वो जिनके पास समय की कमी है, खाना बनाना नहीं आता या देर रात भूख लगती है उनकी भी फेवरेट है। मैगी के साथ अच्छी बात ये कि इसे हजार तरीके से बनाया जा सकता है। आप इसमें सब्जियां, अंडे, पनीर, चीज़, सॉस, फेवरेट स्पाइसेज वगैरह कुछ भी डालकर बना सकते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लोग कह रहे हैं ‘ये तो हद ही हो गई।’

इस वीडियो में एक शख्स मैगी में पान मसाला (pan masala) मिलाकर खा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बनी हुई मैगी में विमल पान मसाला डालता हुआ दिख रहा है। वो मसाले का पैकेट फाड़ता है फिर मैगी में डालता है। मैगी में मसाला मिलाकर वो शख्स मैगी खाने लगता है। ये वीडियो जिसने भी देखा, उसने अपना सिर पकड़ लिया। ये एक्सपेरिमेंट लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘दाने दाने में केसर का दम।’ वहीं दूसरा लिख रहा है ‘ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया।’ सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit chouhan (@r_bam_tv7)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews