Viral Video : बीच सड़क पर भैंस पर बैठकर निकला युवक, खरगोश वाला हेलमेट लगाया

buffalo ride

Viral Video : सड़क पर निकलते हैं तो हमें कई नज़ारे दिखते हैं। कई गाड़ियां, लोगों का हुजूम, आसपास की दुकानें, रेहड़ी और जानें क्या क्या। सबसे ज्यादा अलग अलग तरह की स्कूटर, कार या फिर बस, टैंपो, ऑटो आदि। सफर करने के लिए कोई न कई यातायात का साधन तो चाहिए ही और लोग अपने बजट, सुविधा और पसंद के हिसाब से इसे चुनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स को भरी सड़क पर भैंस की सवारी करते देखा है ?

 भैंस की सवारी

ये सवाल अजीब लग सकता है लेकिन ये दृश्य तो और ही अजीबोगरीब है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो अलग अलग सड़कों पर भैंस पर बैठकर जाते हुए नजर आता है। मजेदार बात ये कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए वो इस दौरान खरगोश की थीम वाला हेलमेट भी लगाए रहता है। दिल्ली की सड़कों पर कई बार इस शख्स को भैंस की सवारी करते देखा गया है।

लोगों ने जताई नाराज़गी

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bull_rider_077 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए हैं। कई वीडियो में लिखा है कि ‘पेट्रोल महंगा हुआ तो अब मैं उसको भी औकात दिखा दूंगा’। इस तरह लगता है कि इस व्यक्ति ने पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध करने के लिए ये तरीका आज़माया है। इन वीडियो को जहां कई लोगों ने मजेदार बताया है, वहीं कई ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। इनका कहना है कि सड़क पर इस तरह निकलने से दूसरे लोगों का ध्यान भटक सकता है और ये ट्रैफिक को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं कई लोग इसे पशु क्रूरता भी बता रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। बहरहाल, ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bull Rider (@bull_rider_077)

View this post on Instagram

A post shared by Bull Rider (@bull_rider_077)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews