Viral Video : क्यूट डॉगी की शरारत, कपड़े पहनने के बाद किया कुछ ऐसा कि हो गया वायरल

Viral Video : क्यूट डॉगी की शरारत, कपड़े पहनने के बाद किया कुछ ऐसा कि हो गया वायरल

Viral Video : डॉगी जितने क्यूट होते हैं उतने ही शरारती भी। अगर किसी ने यहा पालतू कुत्ता है तो वो जानता है कि ये कोई मौका नहीं छोड़ते शरारत का। इनके ऐसे ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते हैं। लोगों को इनकी छेड़खानी और मस्ती बहुत पसंद आती है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं।

अब तो कुत्तों के लिए भी कपड़े आ गए हैं। आप अपने डॉगी के लिए मनचाहे कपड़े ले सकते हैं और चाहें तो कस्टमाइज़ भी करा सकते हैं। इस वीडियो में एक प्यारा डॉगी अपने कपड़े पहन रहा है। उसका केयर टेकर कपड़े लेकर खड़ा है और डॉगी आकर उसमें समा जाता है और अपने पैर एडजस्ट कर लेता है। देखकर समझ आ रहा है कि इसे इन कपड़ों की खासी आदत है। लेकिन असली बात तो इसके बाद है।

ये डॉगी कपड़े पहनकर कुछ पल के लिए एकदम गुड-बॉय की तरह खड़ा हो जाता है। लेकिन तभी उसे शरारत सूझती है और वो आंख मार देता है। यही इस वीडियो का सबसे मजेदार मूमेंट है। डॉगी की ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल भी। लोगों को इसकी ये मस्ती खूब पसंद आ रही है और अब इस वीडियो पर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews