Viral Video : संगीत ने फिर मिटाया सरहद का भेद, पाकिस्तानी लड़की को देख विदेशी सिंगर ने गाया लता मंगेशकर का गाना

Viral Video : संगीत ने फिर मिटाया सरहद का भेद, पाकिस्तानी लड़की को देख विदेशी सिंगर ने गाया लता मंगेशकर का गाना

Foreign singer sang Lata Mangeshkar song : जब भी संगीत की बात आती है गायकी का ज़िक्र होता है तो लता मंगेशकर का नाम शुरूआती पंक्ति में आता है। उनकी आवाज़ का भला कौन मुरीद नहीं होगा। अगर ‘लता दीदी’ के गाए नग़मों की बात करने बैठ जाएं तो जानें कितने दिन गुजर जाएंगे। शायद यही कारण है कि वो सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उतनी ही लोकप्रिय हैं और लोग उन्हें बेइंतिहा प्यार करते हैं।

संगीत और प्रेम की कोई भाषा नहीं होती..ये बात एक बार फिर साबित हो गई है इस वीडियो को देखकर जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ये वीडियो @MaheeraGhani नाम के हैंडल से शेयर हुआ है और इसमें बताया है कि ये नजारा पेरिस की एक सड़क का है जहां एक स्ट्रीट सिंगर परफॉर्म कर रहा था। कैप्शन में लिखा है कि ‘उस सिंगर ने मुझसे पूछा मैं कहा से हूं। मैंने कहा पाकिस्तान तो उसने ओपेरा गार्नियर पेरिस के सामने ये गान शुरू कर दिया।’ इसके बाद जब आप उस गायक को सुनते हैं तो समझ आता है कि क्या मामला है। वो लता मंगेशकर के मशहूर गीत ‘अजीब दास्ता हैं ये’ गा रहा है।

उस विदेशी गायक का तलफ़्फु़ज़ भले अलग है, कुछ शब्द भी बदल गए हैं लेकिन गाने के इमोशंस एकदम सही है। खास बात ये कि पाकिस्तान का नाम सुनकर उस सिंगर को लता मंगेशकर की याद आई और इस तरह उसने कुछ पलों के लिए भारत पाकिस्तान का भेद मिटा दिया। जाने क्या हुआ कि उसने लता जी को पाकिस्तानी समझा या उस लड़की को हिंदुस्तानी..लेकिन जो भी हो संगीत ने इस दूरी को किस सुंदरता के साथ मिटा दिया। यकीनन ये लम्हा इन पाकिस्तानी मोहतरमा के लिए भी बहुत खास बन गया होगा और वो हमेशा याद रखेंगीं कि किसी ने उन्हें देखकर लता दीदी का ये खूबसूरत गीत गाया था। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी तादाद में लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews