Viral Video : दिल्ली मेट्रो में दोस्तों के ग्रुप ने बांधा समां, वीडियो वायरल

Viral Video : दिल्ली मेट्रो में दोस्तों के ग्रुप ने बांधा समां, वीडियो वायरल

Viral Video : दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। कभी कभी लगता है ये गंतव्य पर पहुंचाने के साथ साथ कई सारे मुद्दों को भी अपने साथ लेकर भागती है। कभी यहां कोई डांस करता दिखता है तो कभी कोई अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में आ जाता है। कभी कोई इसे ओपन माइक समझ लेता है तो कभी कोई परफॉर्मिंग आर्ट के लिए स्टेज। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मेट्रो में दोस्तों ने जमाई महफिल

हालांकि ये वीडियो मन को सुकून देने वाला है। इसमें कुछ दोस्तों का एक ग्रुप है जो गा-बजा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arjun_bhowmick नाम के यूजर ने शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है ‘मांगा जो मेरा है जाता क्या तेरा है। दिल्ली मेट्रो सिंगिंग रिएक्शन’। ये ग्रुप यही गीत गा रहा है जिनमें एक शख्स गिटार बजा रहा है, एक गा रहा है और बाकी कुछ दोस्त गाने में साथ दे रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और अब तक इसे करीब साढ़े 4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। इसपर तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं जिसमें कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ नाराजगी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने तो गुस्से में लिखा है ‘तुम्हारे बाप की मेट्रो है जो वीडियो बना रहे हो’ वहीं एक ने लिखा है ‘मेट्रो में किसी भी तरह का संगीत बजाना दंडनीय अपराध है, दरवाजे दायीं ओर खुलेंगे।’ एक यूजर लिख रहा है ‘मेट्रो पब्लिसिटी पाने का एक आसान और सुलभ जरिया हो गया है।’ बहरहाल..वीडियो को अब तक बीस लाख बार से देखा जा चुका है और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews