Viral Video : शोरूम के बाहर बैठकर टीवी देख रहे थे गरीब बच्चे, फिर हुआ ये…

Viral Video : शोरूम के बाहर बैठकर टीवी देख रहे थे गरीब बच्चे, फिर हुआ ये…

Viral Video : किसी बड़ी जगमगाते शोरूम, फैंसी आउटलेट या रेस्टॉरेंट के बाहर बैठे कुछ गरीब फटेहाल बच्चे। ये कोई नई तस्वीर नहीं है। हम सबने ऐसे दृश्य देखे हैं। कुछ लोग इनकी मदद भी करते हैं लेकिन ज्यादाकर लोग इन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। ये वो बच्चे हैं जिनके लिए किसी के मन में करूणा नहीं जागती। लेकिन हैं तो ये बच्चे ही..इनका भी मन होता है इन रंगीनियों को देखने का।

एक ऐसा ही प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ ऐसे ही बच्चे हैं और एक युवक है। ये एक टीवी शोरूम के बाहर का वीडियो है। शीशे की दीवार के बाहर बड़े टीवी डिस्प्ले पर कुछ नजर आ रहा है और दो बेघर बच्चे वहां बैठकर टीवी देख रहे हैं। तभी एक सेल्समैन शोरूम से बाहर आता है। अक्सर तो होता ये है कि इन बच्चों को डपटकर भगा दिया जाता है। लेकिन यहां सीन बदला हुआ है। सेल्समैन के हाथ में रिमोट है और वो बाहर आकर टीवी के चैनल बदलने लगता है। वो बच्चों से उनकी पसंद पूछता है कि वे क्या देखना चाहते हैं। बच्चे एक कार्टून शो पर ठहर जाते हैं और सेल्समैन कार्टून लगा देता है।

ये वीडियो गौतम त्रिवेदी नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘दिल छूने वाला’ बताया है तो कोई कह रहा है कि ‘आज की दुनिया में ऐसे ही करूणा से भले लोगों की जरुरत है।’ 18 सेकंड की इस क्लिप को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं। इससे एक बार फिर साबित होता है कि प्रेम, दया, करूणा और सहानुभूति से ही दुनिया सुंदर बनी हुई है और इस तरह के बच्चों को हमारे साथ की जरुरत है। हमारी थोड़ी सी फिक्र और केयर इनके जीवन में भी रंग भर सकती है। अगर इस सेल्समैन की तरह ही लोग सोचने लगे तो ये बच्चे बाजार की चमक दमक के पीछे के अंधेरों में खोने को मजबूर नहीं होंगे। इनका भी खुशियों पर समान हक है और ये बात हर किसी को ध्यान में रखनी चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews