Viral Video : मच्छर मारने के चक्कर में तोड़ लिया पैर, वीडियो देखकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

Viral Video : मच्छर मारने के चक्कर में तोड़ लिया पैर, वीडियो देखकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

Viral Video : अगर आप सोने की कोशिश कर रहे हैं और कोई मच्छर कानों के पास भिनभिनाने लगे तो झल्लाहट होना स्वाभाविक है। कई बार मच्छर के काटने से ज्यादा उसके भिन भिन की आवाज से समस्या होती है। ऐसे में उसे पकड़ने या मारने की कोशिश की जाए और वो बार बार उड़ जाए तो कोफ्त और बढ़ जाती है। लेकिन इस कोफ्त में क्या कोई अपना ही पैर तोड़ सकता है।

ऐसा कई बार होता है कि मच्छर या किसी और कीड़े को मारने के चक्कर में हम खुद को ही चोट पहुंचा लेते हैं। हाथ पांव पर बैठे मच्छर को मारने के लिए चपत लगाते हैं और वो उड़ जाता है। तो वो चपत खुद को ही पड़ जाती है। लेकिन कई लोग इससे भी खतरनाक कदम उठा बैठते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने पैर पर बैठे मच्छर को मारने के लिए हथौड़ी चला देता है। हालांकि मच्छर उस कठोर वार से मर जाता है लेकिन उसका पैर भी टूट जाता है। वीडियो में उसके फ्रैक्चर हुए पैर की उंगली का एक्सरे दिखाया गया है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर qazaqsolo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। ज्यादातर लोग इसमें उस व्यक्ति की मूर्खता पर ताज्जुब जता रहे हैं और उसका मजाक भी बना रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फिर बड़े बुजुर्गों की वो सीख याद आ जाती है कि कभी भी आवेश में आकर बिना सोचे समझे कोई काम नहीं करना चाहिए। इस शख्स का इरादा तो मच्छर को सजा देने का था, लेकिन जल्दबाजी में अविवेक से निर्णय उसे भारी पड़ गया। अपने पैरों पर कुल्हाड़ी चलाना कहावत तो सुनी थी और उसी तर्ज पर इसने अपने पैरों पर हथौड़ी चला ली। इसीलिए जब भी गुस्सा आए तो थोड़ी देर ठहरकर और सोच समझकर फैसला लेना ही उचित होता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews