Viral Video : जब दूल्हा हो फोटोग्राफर, दुल्हन की फोटो खींचने के लिए दूल्हे ने रोकी शादी

Viral Video : जब दूल्हा हो फोटोग्राफर, दुल्हन की फोटो खींचने के लिए दूल्हे ने रोकी शादी

Viral Video : शादी का मौका बेहद खास होता है। जिंदगीभर के लिए इस खास दिन की यादों को संजोने का सबसे अच्छा तरीका है फोटोग्राफ्स। इसीलिए शादी के अवसर पर खोजकर सबसे अच्छे फोटोग्राफर को बुलाया जाता है। उम्मीद की जाती है कि वो अलग अलग मौके पर बेहतरीन शॉट्स लेगा। लेकिन क्या हो अगर दूल्हा खुद भी एक अच्छा फोटोग्राफर हो तो।

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये एक बंगाली शादी है जहां दूल्हा दुल्हन मौजूद है। प्रिया और अयान सेन की शादी हो रही है और यहां बताते चलें कि अयान एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं। जब उनकी दुल्हन आकर मंडप में बैठी तो दूल्हे को लगा कि इसकी सबसे अच्छी फोटो तो वो ही ले सकते हैं। बस फिर क्या था..उन्होने थोड़ी देर के लिए दूल्हे के किरदार को छोड़ा और फोटोग्राफर के रोल में आ गए। थोड़ी देर के लिए सारी रस्मों को रोका गया और दूल्हे मियां फोटो खींचने में व्यस्त हो गए। अब दूल्हे के एक हाथ में मोबाइल का टॉर्च है और दूसरे में कैमरा।

दूल्हे के वेश में सजे धरे अयान अब अपनी दुल्हन के फोटो खींच रहे हैं। टॉर्च की लाइटिंग को सेट करते हुए वो अलग अलग एंगल से फोटो ले रहे हैं। साथ ही वो दुल्हन को बता भी रहे हैं और बीच में अपने हाथ से उसका पल्लू भी ठीक कर रहे हैं ताकि फोटो में कोई कसर न रहे। ये । इस वीडियो को wedding_photographer_scylen आईडी से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसमें कैप्शन लिखा है ‘जब आप एक फोटोग्राफर से शादी करते हैं, इतनी सी ख्वाहिश तो बनती है।’ ये एक बहुत ही क्यूट वीडियो है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews