Social Media Viral : बारिश के कारण सड़क पर फिसल रही थी गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने किया ये सराहनीय काम

Social Media Viral : बारिश के कारण सड़क पर फिसल रही थी गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने किया ये सराहनीय काम

सांकेतिक तस्वीर

Social Media Viral : अक्सर हम ये सुनते हैं कि ‘अच्छाई को तो जमाना ही नहीं रहा’ या फिर ‘आजकल कोई किसी दूसरे के बारे में नहीं सोचता।’ इस तरह के इल्ज़ाम अक्सर ही सुनाई देतें हैं। लेकिन जब ये बात हमारे कानों में पड़ती है और हम हामी में सिर हिलाते हैं तो उससे पहले एक पल के लिए ये जरुर सोचना चाहिए कि ये ‘कोई’ आखिर है कौन। कहीं हम भी तो इनमें ही शामिल नहीं हैं। क्या हम कभी बिना किसी हित के दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। बस इस सवाल के जवाब में ही सारा भेद छुपा है।

ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हम अब आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो इसी की एक बानगी है। इस बार का मौसम कुछ अलग ही मिज़ाज लेकर आया है। मई में भी बारिश हो रही है और इस कारण सारा माहौल अस्त व्यस्त है। इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। सब जानते हैं कि बारिश होते ही सड़कों पर किस तरह जाम लगने लगता है, गड्ढों के कारण एक्सीडेंट होते हैं और सड़कों पर टू व्हीलर के स्लिप होने की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई की सड़कों पर।

ये वीडियो मुंबई के भांडुप इलाके का है। इसे ट्विटर पर वैभव परमार नाम के शख्स ने शेयर किया है। ये एक तस्वीर है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर रेत डालता दिखाई दे रहा है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘आज भांडुप पम्पिंग सिग्नल पर बारिश के कारण कई बाइकें फिसल रही थीं, एक यातायात अधिकारी ने दमकल को फोन किया लेकिन उसने इंतजार नहीं किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुद सड़क पर रेत बिछा दी। इस शख्स को सलाम।’ बारिश के कारण यहां सड़कों पर बाइक फिसल रही थी, ये देखकर इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किसी मदद का इंतजार किए बिना खुद बढ़कर रेत बिछाई जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। ये वाकई काबिले तारीफ काम है और अब लोग इसके जज्बे को लोग बहुत सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews